राजस्थान आवासन मंडल की ओर से महात्मा गांधी संबल आवासीय योजना बड़ली में एक और नई योजना लाॅन्च की गई है। एमआईजी-ए कैटेगरी के कुल 152 मकान बनेंगे। इसके लिए जल्द ही फाॅर्म मिलने शुरू होंगे। बड़ली में ही पूर्व में कुछ माह पहले एक योजना लॉन्च हुई थी, जिसमें कुल 488 मकान बनाकर दिए जाएंगे।

मंडल की ओर से बड़ली में ही एमआईजी-ए कैटेगरी के 152 मकान 20 गुणा 45 साइज के बनेंगे। इनकी कीमत करीब 13 लाख रुपए होगी। शीघ्र ही मकान के आवेदन पत्र लाॅन्च होंगे। बड़ली में पूर्व योजना के मकान बनने का काम शुरू हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top