काेटा में गुरुवार काे भी 83 नए काेराेना संक्रमित मरीज आए। पुलिस के एक एएसपी भी संक्रमित पाए गए हैं। बीते कुछ दिनाें से पुलिसकर्मी लगातार संक्रमित हाे रहे हैं। गुरुवार काे भी महिला थाना व गुमानपुरा थाने से पुलिसकर्मी पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं, तीन मरीजों की और माैत हाे गई।
मेडिकल काॅलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डाॅ. राकेश शर्मा ने बताया कि विज्ञान नगर, महालक्ष्मी एनक्लेव बाेरखेड़ा, डकनिया स्टेशन, तलवंडी, हनुमानगढ़ी कुन्हाड़ी, भीमपुरा कैथून, गांधी चाैक सुल्तानपुर, सरस्वती काॅलाेनी खेड़ली फाटक, जमाल चाैक काेटड़ी, शिव चाैक काेटड़ी, विज्ञान नगर, इंद्रा मार्केट, बपावर, बपावर कलां, महावीर नगर, न्यू काॅलाेनी, शिवपुरा, श्रीनाथपुरम, महावीर नगर थर्ड, महिला थाना, गाेरधनपुरा, बाेरखेड़ा, छावनी चाैराहा, दादाबाड़ी, प्रेम नगर, संजय नगर, काेटड़ी, अनंतपुरा इलाकाें से केस रिपाेर्ट हुए हैं।

डाॅ. शर्मा ने बताया कि 60 वर्षीय मरीज की माैत हुई है, वे 2 अगस्त काे एडमिट कराए गए थे और बुधवार देर रात माैत हाे गई। मरीज काे अनकंट्राेल्ड डायबिटीज, फेफड़ाें की टीबी थी। उन्हें वेंटीलेटर पर भी लिया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। दो रोगियों की और मौत हो गई।

आज से गंभीर मरीजाें के लिए शुरू हाे जाएगी सुपर स्पेशियलिटी विंग

नए अस्पताल में संचालित काेविड आइसाेलेशन सेंटर में बेड की कमी हाेने के बाद अब फिर से सुपर स्पेशियलिटी विंग काे शुरू किया जा रहा है। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिए। अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील ने बताया कि फिलहाल सुपर स्पेशियलिटी में उन्हीं मरीजाें काे रखा जाएगा, जिन्हें आईसीयू केयर की जरूरत हाेगी। वहीं, सीएमएचओ डाॅ. बीएस तंवर ने बताया कि हमने आलनिया स्थित काेविड केयर सेंटर फिर से शुरू कर दिया है, अब सामान्य मरीजाें काे वहां रखा जा सकेगा।

उधर, इससे पहले कलेक्टर उज्जवल राठाैड़ ने कॅरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी स्थित वेलनेस सेंटर पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए गठित सेल में नायब तहसीलदार मंडाना के अवकाश से लौटने तक नायब तहसीलदार चेचट विनय चतुर्वेदी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने दाेपहर में सुपर स्पेशियलिटी विंग के उपयोग करने के संबंध में आदेश जारी किए थे, जिसके बाद शाम काे प्रिंसिपल ने ऑर्डर जारी किए।

प्राइवेट हाॅस्पिटल में भी एडमिट हाे सकेंगे काेराेना मरीज
अब काेटा में प्राइवेट हाॅस्पिटल में भी काेराेना मरीज एडमिट हाे सकेंगे। इसे लेकर काेटा में तलवंडी स्थित सुधा हाॅस्पिटल काे अधिकृत किया गया है। सीएमएचओ डाॅ. बीएस तंवर ने बताया कि उक्त हाॅस्पिटल राज्य सरकार द्वारा तय दराें के हिसाब से शुल्क ले सकेगा। जाे भी मरीज ऑन पेमेंट वहां जाना चाहे, जा सकता है। काेटा में यह पहला प्राइवेट हाॅस्पिटल है, जाे काेविड के लिए अधिकृत किया है।

बैंककर्मी पॉजिटिव, बाेरखेड़ा में 9 राेगी मिले
बोरखेड़ा महालक्ष्मी एनक्लेव निवासी बैंककर्मी पाॅजिटिव आया है। बोरखेड़ा क्षेत्र में एक ही मोहल्ले के 9 लाेग पाॅजिटिव पाए गए हैं। उधर, नए अस्पताल से गुरुवार काे भी 23 मरीज डिस्चार्ज किए गए व 12 काे हाेम क्वारेंटाइन में भेजा गया।

जेकेलोन अस्पताल का डॉक्टर संक्रमित
जेकेलोन अस्पताल में एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आई हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुरेश दुलारा ने बताया कि डॉक्टर काे होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लैब का एक टेक्नीशियन पहले भी कोरोना पॉजिटिव आ चुका है।

एमबीएस आउटडोर कोे 4, इंडोर का 1 रोगी पॉजिटिव
एमबीएस अस्पताल के आउटडोर में इलाज कराने पहुंचे 4 मरीज व इंडोर में भर्ती एक मरीज कोरोना पॉजिटिव आया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में 4 मरीज आउटडोर में आए थे। लक्षणों के आधार पर उनका कोरोना के लिए नमूना लिया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। इंडोर में भर्ती एक मरीज कोरोना पॉजिटिव आया है।

कैंटीन के कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बारे में उन्होंने बताया कि 3 माह से अधिक समय पहले युवक काम करता था। वोे पिछले कुछ दिनों से नए अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती है। उसने पूर्व में ही कैंटीन से कामकाज छोड़ दिया था और ऑनलाइन सब्जी बेचने लगा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top