मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी बिजली की बढ़ी हुई दरें कम करने व नरेगा मजदूरों की मजदूरी 600 रुपये प्रतिदिन करने की मांग को लेकर 9 अगस्त से आंदोलन करेगी। माकपा के जिला कमेटी सदस्य कॉ बजरंग छींपा एडवोकेट ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली कम्पनी व सौर ऊर्जा कम्पनियों के साथ मिलीभगत कर जनता को लूटने में लगी है।
छींपा ने कहा कि देश में कृषि ने अर्थव्यवस्था को सम्भाल रखा है। इसलिए मनरेगा को कृषि से जोड़कर मनरेगा मजदूरों को 600 रुपये दिहाड़ी व 200 दिन साल में काम दिया जावे। शहरों में भी रोजगार गारंटी योजना शुरु की जाए। आंदोलन की अगुवाई विधायक गिरधारी महिया, किसान नेता कॉमरेड लाल चन्द भादू, बीकानेर सीटू नेता कॉमरेड अंजनी कुमार शर्मा, जेठाराम लाखुसर, बजरंग छींपा, कॉमरेड मूलचंद खत्री, कैलाश बेनिवाल, ओपी सिद्ध आदि करेंगे।
बिजली बिल माफ किया जाए
कोरोना महामारी के चलते देश में हुए लॉकडाउन से आर्थिक स्थिति खराब होने बिजली के बिल माफ करने की मांग को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जितेन्द्र कस्वां ने ज्ञापन में अवगत करवाया कि देश में हुए लॉकडाउन से आम आदमी की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है इसलिए बिजली बिल माफ किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें