जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में सात साल पहले पर्यटन थाना खोलने की घोषणा अब मूर्त रूप लेने की ओर बढ़ रही है और इस दिशा में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने पहला कदम बढ़ाते हुए इंस्पेक्टर बुद्धाराम की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। पुलिस आयुक्त के अनुसार आरटीडीसी की होटल घूमर में जगह मिल चुकी है। यहां तमाम व्यवस्थाएं पूरी होने पर अन्य स्टाफ की पोस्टिंग व पर्यटन थाने की विधिवत शुरुआत की जाएगी। पर्यटन थाने के निरीक्षक बुद्धाराम अब पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) धर्मेंद्रसिंह यादव के नियंत्रण व पर्यवेक्षण में काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में तीसरा पर्यटन थाना जोधपुर में खोलने की घोषणा 31 मई 2013 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र पर जहां प्रति वर्ष लाखों देसी-विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना था।
शहर में सर्वाधिक पर्यटकों की आवाजाही भीतरी शहर में ही रहती है और इन इलाकों में थाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाने के चलते पर्यटन थाना अस्तित्व में नहीं आ पा रहा था। जबकि, पर्यटकों को ‘लपकों’ द्वारा ठगी से बचाने और बदमाशों द्वारा छेड़छाड़ या अभद्रता करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अलग से थाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। हालांकि, जोधपुर में पर्यटक सहायता बल तैनात हैं, लेकिन इनकी संख्या शहर के क्षेत्रफल हो देखते हुए काफी कम है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें