भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक मदन दिलावर ने कहा है कि 15वीं विधानसभा में उठाए प्रश्नों का अभी तक जवाब नहीं मिला है। मामले में दिलावर ने अब विधानसभा सचिव को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि प्रश्नों के प्रस्ताव का जवाब विधानसभा में प्रस्तुत करने की तिथि से 15 दिन में मिलना चाहिए, ताकि जनहित के मुद्दों पर सरकार की कार्रवाई जनता के सामने लाई जा सके।

15वीं विधानसभा के दूसरे सत्र के 7 तारांकित, 10 अतारांकित प्रश्नों तथा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सहित अन्य प्रस्तावों चौथे सत्र के 10 तारांकित प्रश्नों 10 अतारांकित प्रश्नों व 14 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का उत्तर भी आज तक प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि विस का पांचवां सत्र प्रारंभ हो चुका है।

उन्होंने कहा कि विधायकों को बड़ी अपेक्षाओं के साथ जनता चुनकर भेजती है विधायक विस में जनहित के मुद्दों को उठाकर सरकार से समाधान की अपेक्षा करते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार विधायकों के प्रश्नों के उत्तर भी नहीं दे पा रही है और विधायकों को निराशा हाथ लगती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top