सीबीएसई द्वारा 12वीं-बोर्ड-2020 कंपार्टमेंट-परीक्षा का आयोजन अगले माह सितंबर में निर्धारित किया है। 12वीं बोर्ड-2019 से संबंधित इंप्रूवमेंट-परीक्षा का आयोजन भी कंपार्टमेंट-परीक्षा के साथ ही निश्चित किया है। लेकिन, अभी तक सितंबर माह की तिथियों की घोषणा नहीं की गई। इस घोषणा को लेकर स्टूडेंट्स आशंकित हैं।
उन्हें आशंका है कि कहीं जेईई-मैस सितंबर-2020 तथा कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तिथियां अत्यंत नजदीक ना हो। क्योंकि कम समय में कोविड-19 के कारण आपात परिस्थितियों के चलते जेईई मेंस के परीक्षा केंद्र से सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा केंद्र तक आना-जाना आसान नहीं होगा।
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए इंप्रूवमेंट-परीक्षा भी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि जेईई-मेंस-एडवांस्ड-2020 के लिए बोर्ड-प्रतिशत पात्रता से संबंधित छूट दे दी गई है। लेकिन, यह छूट सिर्फ इसी वर्ष के लिए है। वर्ष-2021 में यदि यह छूट समाप्त कर दी जाती है तो स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड-प्रतिशत की पात्रता हासिल करना सबसे महत्वपूर्ण हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें