पीबीएम अस्पताल की अवस्था लापरवाही, भ्रष्टाचार, कमिशन खाैरी जैसे मुद्दाें काे लेकर कमेटी ने साेमवार काे मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री काे ज्ञापन भेजा। इस संबंध में संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर काे भी ज्ञापन दिया गया। कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपुराेहित ने बताया कि बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी पीबएम अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकार हाे गई है।
उन्हाेंने बताया कि पीबीएम अस्पताल के साथ-साथ सरकार की छवि दागदार हाे रही है इसे तुरंत प्रभाव से राेककर नाकाम लापरवाह ठेकेदाराें और उनकी फर्माें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट करने की मांग की और कहा कि कार्य नियम शर्त के विरूद्ध हाेने पर भी पीबीएम अस्पताल प्रशासन धड़ल्ले से नाकाम लापरवाह ठेकेदाराें के बिल पास कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें