मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश के 2 हजार संविदा आयुष चिकित्सकों का तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। सोमवार को सैंपलिंग, स्क्रीनिंग, क्वारेंटाइन सेन्टरों का काम प्रभावित रहा। संविदा आयुष चिकित्सक संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक डॉ.प्रेमनारायण शर्मा का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
डॉ.प्रेमनारायण का कहना है कि सभी जिलों में मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री, मिशन निदेशक (एनएचएम) के नाम का कलेक्टर के माध्यम से मानदेय बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें