जिले में इस साल नए खुले छोटी सरवन और गांगड़तलाई सरकारी कॉलेजों में वैकल्पिक विषयों का आवंटन हो चुका है। आदेश के अनुसार छोटी सरवन कॉलेज में संस्कृत साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाज शास्त्र, गांगड़तलाई में हिंदी साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और समाजशास्त्र विषय आवंटित किए हैं।
दोनों कॉलेज में इसी सत्र से प्रवेश के लिए नोडल अधिकारी भी मनोनीत कर दिए हैं। इससे क्षेत्र में दोनों कॉलेजों के इसी सत्र में प्रवेश कार्य जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। गाेविंद गुरु कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सरला पंड्या ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश के लिए फार्म भरने की 20 अगस्त को अंतिम तारीख है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें