बढ़े हुए बिजली बिलों को कम कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से जिले के किसान आंदोलन की हुंकार भरेंगे। किसान प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। भारतीय किसान संघ के बैनर तले बुधवार को ओसियां तहसील मुख्यालय पर आयोजित होने वाले किसानों के धरने-प्रदर्शन में संख्याबल बढ़ाने के लिए मंगलवार को ढाणी-ढाणी प्रचार किया गया। संघ के तहसील अध्यक्ष गोपाराम, उपाध्यक्ष बाबूराम डेम्बा, मंत्री मेघसिंह उदावत, भंवरसिंह भाटी, माधूराम डेम्बा, तिलोक सहित कार्यकर्ताओं ने किसानों से संपर्क किया।
कस्बे के उपखंड कार्यालय के आगे भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को सांकेतिक धरना दिया। वहीं बुधवार से अनिश्चित कालीन धरना शुरू होगा। भारतीय किसान संघ के बालेसर तहसील अध्यक्ष ओमाराम सांखला के नेतृत्व में किसानों ने उपखंड कार्यालय के आगे सांकेतिक धरना देकर उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन 5 अगस्त से शुरू होगा। इसके तहत बुधवार से उपखंड कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके जिला उपाध्यक्ष भोपालसिंह भाटी, हीरालाल पालीवाल, छगनाराम, भंवरसिंह, धनाराम, रामलाल सहित कई किसान मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें