नोखड़ा चारणान गांव में चोरों ने दीवार फांद कर घर में घुसकर की लाखों रुपए के जेवरात, नकदी, जरूरी कागजात चुरा लिए। भोजासर थाना अधिकारी डॉ मनोहर बिश्नोई ने बताया कि राजेश पुत्र सोहन राम बिश्नोई निवासी नोखड़ा चारणान ने रिपोर्ट देकर बताया कि आऊ सरहद में मेरी रहवासीय ढाणी है। पड़ोस में मेरे भाई मदनलाल की ढाणी है।
वह मजदूरी करने बाहर गया है। ढाणी में भाभी व बच्चे रहते हैं। 2 अगस्त को रात्रि में ढ़ाणी का दरवाजा बंद करके वे ढाणी के आगे सो रहे थे। रात्रि में चोर दीवार फांद कर ढाणी में घुसे व कमरे का ताला तोड़कर सन्दूक उठाकर ले गए। सन्दूक में 8 तोला सोने के जेवरात, 63 हजार रुपए नकदी, दो हस्ताक्षर युक्त चेक बुक, बैंक डायरी, परिचय पत्र, जन आधार कार्ड, प्लॉट का पट्टा, गाड़ी की आरसी, सहित कई जरूरी कागजात थे।
रात को 3 बजे जब भाभी उठकर जब घर में गई तो देखा कमरे का ताला टूटा था। संदूक गायब था। सवेरा होने पर चोरों के पद चिन्हों पर पीछे पीछे गए तो चोरों के पद चिन्ह गोदारा के खेत तक गए हुए मिले। वहां पर खाली संदूक पड़ा था। संदूक में रखा सभी समान चोर चुरा कर ले गए। संदेह के आधार पर पुलिस को कई नाम भी बताए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें