बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र अाैर अन्य मौसम परिस्थितियों के मद्देनजर जोधपुर में गुरुवार से अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस लॉ प्रेशर का मूवमेंट बुधवार से शुरू हो चुका है। वहीं बुधवार को शहर व जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन रिकॉर्ड नहीं हुई। शहर में पिछले कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही तो है, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। लॉ प्रेशर के मूवमेंट के साथ राजस्थान में बारिश के आसार बनने लगे हैं, इससे शहर के कुछ हिस्सों व जिले के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई, लेकिन अधिकांश हिस्से सूखे रहे।

गुरुवार से दो दिन तक अच्छी बारिश की संभावनाएं बन नहीं है।। शहर में अलसुबह खुली धूप निकली, जिसके चलते शहर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन निकलने के साथ बादल भी छाए, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। शहर का अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 41.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

तीन तीन कारणों से हाे सकती है बारिश
कम दबाव का क्षेत्र : उत्तरी बंगाल की खाड़ी की तरफ बने कम दबाव के क्षेत्र का मूवमेंट बुधवार से शुरू हुआ। यह उड़ीसा पहुंच गया है, अब छत्तीसगढ़ अाैर मध्यप्रदेश की तरफ से राजस्थान की तरफ बढ़ेगा।
टर्फ लाइन: मानसूनी टर्फ लाइन बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व राजस्थान की तरफ है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से कम दबाव के क्षेत्र का मूवमेंट भी इसी रूट से होगा।
मिड ट्रोपोस्फेरिक साइक्लोन: अरब सागर से दक्षिणी गुजरात की तरफ एक मिड ट्रोपोस्फेरिक साइक्लोन बना हुआ है। इसके मूवमेंट से नमी व बादलों की आवाजाही राजस्थान की तरफ होगी, लाभ जोधपुर को होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chance of good rain in the next day in the city
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top