केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर एसकेआईटी कॉलेज जयपुर के प्रदेश स्तरीय नोडल सेंटर में तीन दिवसीय स्मार्ट इंडिया हेकेथाॅन-2020 संपन्न हुआ। हेकेथाॅन के मंगलवार को परिणाम घोषित किए गए।
एसकेआईटी के निदेशक जयपाल मील ने बताया कि साॅफ्टवेयर एडिशन में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान पर प्रोग्रामिंग बनाए गए।

18 जजेज ने हेकेथॉन में शामिल हुई 31 में से 7 टीमों को विजेता घोषित किया, वहीं 2 टीमों को स्पेशल इन्करेजमेंट मिला। मुख्य अतिथि एआईसीटीई के मैंबर सैक्रेट्री राजीव कुमार एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप ईहा जैन रहीं। हेकेथाॅन में प्रदेश में महिला एवं बाल विकास के मुद्दे प्रतिभागियों को साॅफ्टवेयर प्रोग्रामिंग के जरिये साॅल्यूशन दिए।

इन प्रश्नों में वूमन एवं चाइल्ड ट्रेफिकिंग पर ऑनलाइन सिस्टम के जरिये रोक, महिलाओं के लिए साइबर क्राइम पर रोक संबंधी साॅफ्टवेयर, महिलाओं के सम्मान में बढ़ोतरी करने वाले गेम्स, महिला एवं बच्चों पर हिंसा से रोक, बच्चों के आसान अडाॅप्शन सिस्टम की बेहतर एप बनाने जैसे प्रश्न शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top