शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ अब सख्ती भी बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार काे पुलिस और जिला प्रशासन की बैठक में तय किया गया कि काेराेना की गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए पुलिस अब लोगों के साथ सख्ती से पेश आएगी, जो लोग मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करते हैं, बेवजह भीड़ करते हैं, सभी के चालान बनाए जाएंगे। खासकर, युवाओं के बेवजह घूमने पर पाबंदी लगाई जाएगी।

जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई है। महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई बढ़ाने का प्लान पुलिस बना रही है। अनलॉक के बाद सुपर स्प्रेडर को लेकर नए एक्शन प्लान पर काम कर रहे हैं। अब इसमें कुछ अलग श्रेणी के लोगों को जोड़कर उनकी सैंपलिंग पर फोकस किया जाएगा। अनलॉक के बाद शुरू हुई गतिविधियों को इसमें जोड़ा जाएगा।

कोरोना रोकथाम के लिए बड़े कंटेनमेंट जोन बनाने जैसे फैसले भी लेने की जरूरत पड़ती है तो पुलिस को किस तरह की तैयारी रखनी होगी, कौनसी दिक्कतें आ सकती हैं, इसका भी एक्शन प्लान पुलिस बनाएगी। रात आठ बजे से लागू प्रतिबंधों की पालना भी अब सख्ती से करवाने पर बात की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top