शहर के भीतरी इलाके से शुक्रवार को एक युवक व युवती अपने-अपने घराें से भाग गए। दोनों शादी करने के लिए कोर्ट जा पहुंचे। वहां यह जाेड़ा शादी को लेकर दस्तावेज तैयार कर रहा था। उधर युवती के परिजन सीधे खांडा फलसा थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ युवती को भगाने का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद शक होने पर युवती के परिजन पीछे-पीछे कोर्ट पहुंच गए।
उन्हाेंने युवती काे ले जाने की काेशिश की, युवक ने विरोध किया तो उसकी धुनाई कर डाली। युवती अपने परिजनों को देख भागने लगी तो पीछा कर उसे पकड़ लिया। काेर्ट परिसर में यह दृश्य देखकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच युवती के परिजनाें ने तेजी से उसे गाड़ी में बैठा लिया। कोर्ट परिसर में वकील व लोग जमा हो गए।
उन्हें लगा कि युवती का अपहरण हो रहा है। इस पर युवती के पिता बोले कि- ये मेरी बेटी है, इसे घर ले जा रहा हूं। मामले में युवती के पिता की ओर से खांडा फलसा थाने में रिपोर्ट दी गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को पाबंद किया। युवती के परिजन उसे समझाने में लगे हैं।
3 दिन पहले ही बालिग हुई युवती
युवक की बहन और युवती साथ पढ़तीं और सहेलियां हैं। इसके चलते युवती युवक के घर आती-जाती थी। वहीं युवक भी कभी-कभार बहन को लेने या फिर छोड़ने युवती के घर जाया करता था। इसी दौरान छह महीने पहले दोनों की जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों में दाेस्ती और फिर प्रेम हो गया। सामने आया है कि युवती तीन दिन पहले ही बालिग हुई है।
घर से 10:30 निकले, 11:45 बजे पकड़े गए
सुबह करीब 10:30 बजे युवक अपने घर से निकला था। वहीं युवती भी अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। दोनों सीधे कोर्ट पहुंचे। वहां पर युवक के तीन दोस्त भी आए थे। कोर्ट में शादी के लिए दस्तावेज तैयार करवा ही रहे थे कि करीब 11:45 बजे युवती के परिजन काेर्ट आ गए। अगर युवती के परिजन 40 मिनट देरी से पहुंचते तब तक दोनों का विवाह कोर्ट में कानूनी हो जाता। लेकिन ऐसा हाे नहीं सका। दस्तावेज तैयार हो ही रहे थे, तभी युवती के परिजन उसे पकड़कर घर ले गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें