चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में गत दिनों दर्ज प्रकरण में युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच ब्लैकमेल करने, ज्यादती करने व अन्य युवतियों को भी फंसाने के लिए धमकाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उस केस में अन्य संगीन आरोपों की पड़ताल किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। अब ऐसा ही एक मामला जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाने में दर्ज हुआ है।

इस केस के अनुसार पीड़िता ने शाहरुख सिपाही नाम के बदमाश द्वारा खुद को रवि बताने और फिर अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते हुए धर्म परिवर्तन करने के लिए धमकाने के आरोप लगाए हैं। बिलाड़ा पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती की ओर से रिपोर्ट मिली है।

इसमें बताया कि पांच साल पहले जब वह नाबालिग थी, उसके घर के पास निर्माण चल रहा था। वहां मजदूरी करने वाला कथित रवि (असली नाम शाहरुख सिपाही) पीड़िता को स्कूल आते-जाते इशारे करने लगा। बाद में उसने किसी से पीड़िता के मोबाइल नंबर लेकर उससे बातें करने लगा।


बर्थडे के बहाने बुलाया, नशीली काेल्डड्रिंक पिला ज्यादती
कुछ माह बाद पीड़िता का जन्मदिन आया तो बदमाश ने बर्थडे साथ मनाने की बात कहते हुए शुभम गार्डन बुलाया। 30 अगस्त 2017 शाम पीड़िता वहां पहुंची तो उसे गिफ्ट में फूल देकर कोल्डड्रिंक पिलाई। इसे पीकर वह बेहोश हुई तो शातिर ने उससे ज्यादती की। इसके फोटो-वीडियो भी बना लिए। जब पीड़िता को होश आया तो बीपी बढ़ने से चक्कर आने का बताया।

घटना के छह महीने बाद पीड़िता को पता चला कि जिसे वो रवि समझ रही है, वो तो शाहरुख सिपाही है। इस पर उसने दूरियां बना लीं। इसके बाद बदमाश ने ब्लैकमेल कर ज्यादती करनी शुरू कर दी। फोटो-वीडियो वायरल की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर परिवार को भी जान से मारने की धमकी देने लगा।
दहशत इतनी कि शाेषण की बात बता ही नहीं पाती
डर के मारे पीड़िता ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 19 अगस्त को भी बदमाश ने पीड़िता को फोन कर रेप का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। लगातार ब्लैकमेलिंग से प्रताड़ित पीड़िता को रोते देखकर मां ने पुचकार कर हकीकत पूछी। अगले दिन जब पीड़िता मां के साथ टहलने निकली तो बदमाश शाहरुख सिपाही व उसके दो अन्य साथियों ने मां-बेटी को धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी दी।

दोनों के चिल्लाने पर आसपास लोग एकत्र हुए और शाहरुख को पकड़ लिया। बाद में वहां पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से मदद मिलने की उम्मीद जगी तो पीड़िता अगले दिन बिलाड़ा थाने पहुंची और बदमाश के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, रेप व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top