कबाड़ के मीटर से बिजली चाेरी मामले में जांच के लिए अधीक्षण अभियंता डीसी अग्रवाल ने जिला खंड के एक्सईएन एससी शर्मा और एकाउंट ऑफिसर अभिषेक बंसल काे नियुक्त किया है। इन्हें 10 दिन में जांच पूरी करनी हाेगी। विद्युत निगम ने 13 अगस्त काे अरावली विहार सेक्टर 9 और 10 में दूसरे उपभाेक्ताओं के यहां से उतारकर लाए गए कबाड़ के 46 मीटर से बिजली चाेरी हाेते हुए पकड़ी थी। कबाड़ के मीटर से बिजली चाेरी का मामला खुलने के बाद निगम में हड़कंप मचा हुआहै। अभी तक इस मामले में 3 लाइनमैन और एक कनिष्ठ अभियंता निलंबित हाे चुके हैं। मुकदमा भी दर्ज हुए हैं लेकिन विभागीय उच्च अधिकारी भी मान रहे हैं कि जितनी कार्रवाई हुई है वह पर्याप्त नहीं है। क्याेंकि यहां पूरा ग्रुप काम कर रहा था। अभी तक किसी बाहरी एजेंट पर काेई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके साथ ही निगम के ही अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी अभी तक सुरक्षित हैं। कबाड़ के मीटर से बिजली चाेरी के खेल में निगम के समानांतर सिस्टम खड़ा किया गया था। इस पूरे मामले में कई अभियंताओं की भूमिका अभी तक संदिग्ध नजर आ रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें