केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए गांवाें में फिट इंडिया यूथ क्लब की स्थापना की जाएगी। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक पंकज यादव ने बताया कि फिटनेस गतिविधि के अंतर्गत युवा कोई भी शारीरिक गतिविधि जैसे दौड़, योगा, मैराथन, नृत्य या कोई भी शारीरिक व्यायाम को अपना सकेंगे। इस कार्यक्रम से 300 गांव जाेड़े जाएंगे। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए मंत्रालय द्वारा हर ब्लॉक में लगाए गए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रत्येक गांव में सक्रिय युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ेंगे। मुहिम को युवाओं के माध्यम से दूसरे आयु वर्गों में भी प्रचलित करने का प्रयास किया जाएगा। इच्छुक यूथ क्लब नेहरू युवा केंद्र अलवर अथवा www.fitindia.gov.in पोर्टल देख सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें