कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार काे अतिरिक्त जिला कलेक्टर-प्रथम रामचरण शर्मा की अध्यक्षता मंे नशा मुक्ति पर कार्यशाला का आयाेजन किया गया। इसका विषय यूथ एंड सबस्टेंस अब्यूज था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रविकांत ने बताया कि विभाग की ओर से 15 अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 तक नशे से हाेने वाले दुष्परिणामाें का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस दाैरान नवजीवन याेजना के तहत अवैध शराब बनाने व बेचने में लाेगाें काे काैशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में डिप्टी सीएचएचओ डाॅॅ. छबील कुमार, उपनिदेशक ऋषिराज सिंघल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दाैरान नशा मुक्ति पाेस्टर का विमाेचन भी किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें