गजनेर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने गांव के ही युवक के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने को लेकर सोमवार रात थाना गजनेर में मामला दर्ज करवाया है। गजनेर थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि परिवादी ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 31 जुलाई को दोपहर घर पर बिना बताए कहीं चली गई थी।

उसने अपने स्तर पर पुत्री की तलाश शुरू की तो उसे जानकारी मिली कि उसकी पुत्री को गोलरी निवासी रामेश्वर दर्जी भगाकर भादरिया ले गया। दो अगस्त को वह अपनी पुत्री की तलाश करने भादरिया पहुंचा तो भादरिया में ओरण के गेट के पास दोनों मिल गए। युवक उसे देखकर मौके से फरार हो गया तो वह अपनी पुत्री को लेकर गोलरी आ गया।

उस समय उसकी पुत्री बहुत डरी और घबराई हुई थी। तो उसने व परिवारजनों ने कोई पूछताछ नहीं की बाद में उसकी पुत्री ने बताया कि आरोपी उसे कोलायत घुमाने को कह कर ले गया था और बाद में उसे डरा धमकाकर कर भादरिया गांव ले गया। आरोपी ने उससे घर से गहने व रुपए लाने को कहा था तो वह घर से साढ़े छह हजार रुपए भी लेकर गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top