बांसवाड़ा नगर परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर इंदिरा रसोई का संचालन गुरुवार से शुरू होगा। इसके ठीक एक दिन पहले नगर परिषद के भाजपा पार्षदों ने नगर परिषद परिसर में बनाई गई रसाेई का विरोध किया है। पार्षदों ने इसकाे लेकर बुधवार काे कलेक्टर काे ज्ञापन साैंपा। इसमें बताया कि नगर परिषद परिसर में एक स्थाई शेड बनाकर भोजनालय प्रारंभ किया जा रहा है।
बोर्ड की स्वीकृति के बीना किसी परियोजना में नगर परिषद की बेशकीमती जमीन नहीं दे सकते। जिस स्थान पर यह भोजनालय बना रहे हैं, वहां पर अंधा माेड है, इसलिए उस स्थान पर कभी भी भयंकर हादसा हाे सकता है। पार्षदों ने योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा रसाेई योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसाेई योजना कर दिया है। लेकिन उद्देश्य वह नहीं है।
कारण कि पूर्व सरकार की साेच थी कि अन्नपूर्णा योजना चल गाड़ी पर संचालित थी, जिससे समय समय पर अलग-अलग स्थान पर खड़ी रखकर नगर में बहुत लाेगाें काे लाभान्वित किया था, लेकिन वर्तमान योजना में अधिक लाेग लाभान्वित नहीं हाेंगे। इस दाैरान पार्षद महावीर बाेहरा, योजना जाेशी, भरत जाेशी, चंकी शाह, युगल उपाध्याय, राजेंद्र गहलाेत, कल्पेश सेवक, अशाेक शर्मा आदि मौजूद थे।
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में वर्तमान में यही उपयुक्त क्षेत्र था, योजना की शुरुआत 20 अगस्त से करनी थी, परिसर के अतिरिक्त काेई स्थान उपयुक्त नहीं था। यहां अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र से लाेग आते हैं, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। आने वाले समय में परिषद द्वारा इसी क्षेत्र में काेई दूसरा उपयुक्त स्थान तय कर रसाेई काे शिफ्ट कर दिया जाएगा।
- जैनेंद्र त्रिवेदी, सभापति, नगर परिषद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें