भाजपा जिलाध्यक्ष व किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आत्माराम तरड़ व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदूल सिंह कंग के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कलेक्टर तथा सिंचाई विभाग के एसई को ज्ञापन सौंपकर श्रीगंगानगर जिले के किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गंगनहर को क्षमता अनुसार पूरा पानी मिलना चाहिए, पंजाब में डेमों में पूरा पानी होने के बावजूद नहर को क्षमता से बहुत कम पानी मिल रहा है जिसका जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए, फिरोजपुर फीडर की व गंगनहर परियोजना की सभी नहरों की प्रशासन की देखरेख में सफाई करवाई जए ताकि पानी के लोसेज को कम किया जा सके तथा जिले की सभी मंडियों में मूंग व नरमे की सरकारी खरीद का अतिशीघ्र प्रबंध किया जाए। इस माैके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सतपाल कासनियां, किसान मोर्चा करणपुर अध्यक्ष अंग्रेज सिंह वाल्ला, हरविन्द्र सिंह खालसा, किसान मोर्चा जिला मंत्री सुखजीतसिंह, तेजदीपसिंह संधु, गुरजीवनसिंह गिल, खुशविन्द्रसिंह संधु, कुलविन्द्रसिंह, जगजीत सिंह गुरुसर, राजू गुरुसर, जसविन्द्र सिंह जस्सा गुरुसर उपस्थित थे।
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
अनूपगढ़| रायसिंहनगर-अनूपगढ़ सड़क पर मंगलवार देर शाम को दो बाइकाें की घग्घर नदी पुल के पास हुई टक्कर में घायल रमेश कुमार (20) पुत्र इमीलाल निवासी कमरानियां की मौत हो गई। जबकि अन्य दो व्यक्ति घायल गए थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को ओमप्रकाश निवासी 53 एनपी बाइक पर अनूपगढ़ से 53 एनपी जा रहा था। जबकि जगसीर सिंह निवासी और रमेश कुमार निवासी कमराणियां बाइक पर कमराणियां से अनूपगढ़ की तरफ आ रहे थे। दोनों बाइकाेंे की आमने-सामने हुई टक्कर में तीनों घायल हाे गए थे। अनूपगढ़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश व रमेश कुमार को रेफर कर दिया गया था। जिस पर रमेश कुमार को श्रीगंगानगर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
प्रेमनगर में 12 हजार नशीले कैप्सूल बरामद दो आरोपी फरार, एक नाबालिग को निरुद्ध किया
हनुमानगढ़| टाउन पुलिस ने बुधवार शाम को प्रेमनगर के एक मकान से 12 हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर दो आरोपी सीढ़ियों के रास्ते फरार हो गए, जबकि विधि से संघर्षरत एक नाबालिग को मौके से निरुद्ध किया गया। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। सीआई रमेशचंद्र माचरा ने बताया कि एएसआई शिवनारायण व कांस्टेबल योगेंद्र कुमार को सूचना मिली कि प्रेमनगर के वार्ड 39 निवासी कासम अली पुत्र पुन्नू खां के मकान में अवैध रुप से नशीली दवाओं का स्टॉक कर बेचा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें