(ओमप्रकाश शर्मा) चारदीवारी के गणगाैरी हाॅस्पिटल को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 52 करोड़ रुपए लगाकर और बढ़ाया जाएगा। एसएमएस हाॅस्पिटल की भांति गणगाैरी हाॅस्पिटल में भी सभी मेडिकल सुविधाएं व जांच होंगी। हाॅस्पिटल में 18 हजार क्वायर फीट एरिया में विस्तारीकरण होगा। हाॅस्पिटल प्रशासन की ओर से मिले प्राेजेक्ट के आधार पर स्मार्ट सिटी के अफसराें ने विस्तार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही टेंडर जारी होंगे।
हाॅस्पिटल का एक्सटेंशन हाेने के बाद 7 के बजाए 15 विभागाें में लाेगाें काे मेडिकल सुविधाएं मिल सकेगी। हाॅस्पिटल काे चार मंजिला बनाया जाएगा। हाॅस्पिटल में वर्तमान में 250 बेड है। एक्सटेंशन हाेने के बाद हाॅस्पिटल में 550 बेड हाे जाएंगे।
इन विभागाें में भी हाेगा अब इलाज
अभी गणगाैरी हाॅस्पिटल में मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थाेपेडिक, गायनाेलाॅजिस्ट, आई, ईएनटी व पेडियाट्रीशन का इलाज होता है। एक्सटेंशन हाेने के बाद कार्डियाेलाॅजी, न्यूराेलाॅजी, यूराेलाॅजी, फिजिशियन, फाेरेंसिक मेडिसिन, ओप्थाेमाेलाॅजी, गेस्ट्राेलाॅजी, एंडाेक्राइनाेलाॅजी, न्यूराेसर्जरी, डेंटटिस्ट्री और साइक्ट्री का इलाज होगा।
यह रहेगी हाॅस्पिटल में व्यवस्था बेसमेंट में सभी जांच सुविधाएं हाेगी। एमआरआई, सिटी स्केन, यूएसजी, पीईटी स्केन । ग्राउंड फ्लाेर पर वेटिंग रूम और पूछताछ केन्द्र, ओपीडी, ऑक्सीजन प्लांट रूम, ओटी और इमरजेंसी ब्लाॅक रहेगा। प्रथम फ्लाेर पर ओपीडी, वेटिंग हाॅल, 26 रिकवरी रूम व ओटी, द्वितीय फ्लाेर पर आईपीडी व वेटिंग हाॅल और तृतीय फ्लाेर पर 14 बेड आईटीयू, 33 बेड का आईसीयू, 34 बेड का आईपीडी बनाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें