एयरपाेर्ट के समीप गुजर रहे बरसाती नाले के अंदर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कवर्ड बरसाती नाले के भीतर आग लगने से किसी काे इसका पता भी नहीं लग पाया कि आग किस कारण से लग रही हैै। बार-बार सुलग रही आग पर दमकलाें ने काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन हवा के साथ आग फिर से भड़क उठती। एयरपाेर्ट के समीप के नाले से निकल रहा धुआं चाराें ओर फैलने लगा ताे दमकल का एक कर्मचारी जान जाेखिम में डालकर नाले में उतरा, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
निगम आयुक्त राेहिताश्व सिंह ताेमर ने बताया कि एयरपाेर्ट के समीप से गुजर रहे बरसाती नाले में थाेड़ी-थाेड़ी देर में सुलग रही आग के कारण धुआं रह-रह कर आसपास के इलाके में छाने लगा ताे सभी की धड़कने तेज हाे गईं। सूचना के साथ ही तुरंत दमकलाें काे माैके पर भेजा गया।
दमकल विभाग के सीएफओ संजय शर्मा, एएफओ लाेकेश, एफओ जयसिंह पूरी टीम के साथ माैके पर पहुंचे, लेकिन नाले के बाहर से आग नजर नहीं आने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इस बीच दमकल कर्मचारी धीरज ने बहादुरी दिखाते हुए नाले में उतरने का फैसला लिया। हालांकि निगम अफसर इस बात काे लेकर भी आशंकित थे कि कहीं आग नाले से गुजर रही बिजली लाइन के कारण नहीं लगी हाे, ऐसे में अगर काेई कर्मचारी नाले में उतरा ताे उसकी जान पर भी बन सकती है।
कर्मचारी के हाैसले के आगे अफसर भी इनकार नहीं कर पाए और धीरज ने नाले में घुसकर वहां सुलग रही आग पर काबू पाया। आग बरसाती नाले के अंदर फंसे दवाइयाें के कार्टन में लगी थी, जाे हवा के साथ बार-बार सुलग रही थी। करीब छह दमकलाें ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। इस दौरान निगम आयुक्त, दमकल विभाग, प्रशासन व एयरपाेर्ट के अफसर भी माैके पर खड़े रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें