कुड़ी भगतासनी में बिना इजाजत 40 फीट सड़क के किनारे 4 दुकानाें का निर्माण कर भू-तल बनाने पर जेडीए के अतिक्रमण निराेधक दस्ते ने दुकानाें का निर्माण कार्य बंद करवाया। बिना इजाजत व भू-उपयाेग परिवर्तन करवाए बगैर किसी भी प्रकार का काेई निर्माण कार्य नहीं करने की हिदायत भी दी। इसी प्रकार बासनी चाैहाना में लाेगाें के पत्थर डालकर आवागमन बाधित करने की सूचना पर मार्ग काे खुलवाया।

जेडीए आयुक्त मेघराज सिंह रतनू के निर्देश पर प्रवर्तन अधिकारी दक्षिण प्रवीण गहलोत के नेतृत्व में माैका निरीक्षण के दाैरान ग्राम कुड़ी भगतासनी के आदर्श नगर के खसरा नंबर 96 के भूखंड संख्या 10, 11, 12, 13 व वास्तु नगर गेट के मध्य 40 फीट सड़क के किनारे 4 दुकानें मय अंडरग्राउंड का व्यावसायिक निर्माण कार्य चल रहा था, दस्ते ने निर्माण स्वीकृति नहीं होने पर व्यावसायिक निर्माण को बंद करवाया।

ग्राम बासनी चाैहाना के खसरा नंबर 31 में प्लाॅट संख्या 225 व 26 के निवासियाें ने सड़क के बीचाें-बीच पत्थर डालकर आवागमन बाधित कर दिया था, वहीं खसरा नंबर 40 व 443 के भूखंड संख्या 56 व 57 के मध्य रास्ते की जमीन पर मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था, शिकायत के बाद दाेनाें रास्ताें से अवराेधक हटाकर आवागमन सुचारू करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top