सीबीएसई व आईआईटी गांधीनगर संयुक्त रूप से एक ऑनलाइन कार्यक्रम स्टेम 30-30, 16अगस्त से प्रारंभ करने जा रहे हैं। इसका मकसद विज्ञान व गणित के सिद्धांतों में छिपी तार्किक शक्तियों को समझना तथा समझाना है। 16 अगस्त से प्रारंभ किए जाने वाले कार्यक्रम में प्रत्येक रविवार 4 से 5 बजे के मध्य एक ऑनलाइन सेशन आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार 30 सप्ताह तक लगातार 30 सेशंस होंगे।
यही कारण है कि कार्यक्रम का नाम स्टेम-30-30 दिया गया है। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि विज्ञान एवं गणित पर आधारित यह सभी सेशंस आईआईटी-गांधीनगर तथा आईआईएसईआर-पुणे के फैकल्टी-मेंबर्स द्वारा लिए जाएंगे। सीबीएसई ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिक्षकों को इस प्रोग्राम से जोड़ने का प्रयास करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें