जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी में सोमवार से ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। 800 सीटों के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू किया गया है। शास्त्री व आचार्य कक्षाओं के लिए वेद, ज्योतिष, साहित्य, व्याकरण और दर्शन विषय में आवेदन किया जा सकता है।
स्टूडेंट्स को योग विज्ञान विषय में बीए व एमए कक्षाओं के अतिरिक्त विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम में भी एडमिशन दिया जाएगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होंगे। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन प्रोसेस की अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें