आईआईएम इंदौर की ओर से होने वाले कैट-2020 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर तक चलेगा। एग्जाम 29 नवंबर को प्रस्तावित है। देश के श्रेष्ठ बी स्कूल्स में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स की तैयारियां चल रही हैं। करीब चार महीने पहले ही कैट-2020 की तारीख घोषित कर दी है।
पिछले कुछ सालों के ट्रेंड का एनालिसिस किया जाए तो टॉप थ्री आईआईएम अहमदबाद, बेंगलुरु व कोलकाता का औसतन कट ऑफ पर्सेन्टाइल 99 के करीब है। सबसे अधिक कट ऑफ इन्हीं का रहता है। इसके बाद आईआईएम लखनऊ, कोझिकोड़ व इंदौर का स्थान है। यहां औसतन कट ऑफ 97-98 के करीब रहता है। सिरमौर, बोधगया, विशाखापटनम, अमृतसर, नागपुर व संभलपुर का कट ऑफ सबसे कम 90 से 95 पर्सेन्टाइल के बीच ही रहता है।
...टॉप थ्री आईआईएम जो छात्रों के पसंदीदा हैं
कट ऑफ पर सबसे बड़ा असर संस्थान की प्रतिष्ठा का पड़ता है। लंबे समय से आईआईएम अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोलकाता बेहतर परिणाम दे रहे हैं। यानि इनका प्लेसमेंट अन्य आईआईएम से काफी अच्छा है। इसी कारण छात्र इन आईआईएम में दाखिला चाहते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें