बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम भरतपुर पहुंच चुका है। यह सिस्टम 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। यानी इस बार जन्माष्टमी बारिश में भीग सकती है। ऐसा कई साल बाद होगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से मध्य भारत में बनी टर्फ लाइन मजबूत हो गई है। इसका असर बुधवार तक रहेगा। रविवार को इसकी आगाज हो गया। सिस्टम बनने से जिलेभर में बरसात हुई है। ठीकठाक बरसात रूपवास और नदबई क्षेत्र में हुई, बाकी अन्य जगह खानापूर्ति हुई है।

मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है कि शुरुआत ठीक है। नमी बराबर आ रही है। ऐसे में अगले तीन दिन बरसात से भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले भर में बरसात हुई है। रूपवास में 37 मिलीमीटर, नदबई में 25, भरतपुर 2, बयाना 1, वैर 5, भुसावर 2, पहाड़ी 2 और उच्चैन में 2 एमएम बरसात रिकार्ड की गई।

तेज बारिश होने से रूपवास और नदबई में रास्तों में पानी भर गया। इधर, भरतपुर शहर में बारिश का माहौल तो बना। घने बादल भी छाये, लेकिन मामूली बरसात करके ही रह गए। किंतु 2 एमएम बरसात से शहर को उमस से राहत मिली है। इधर, ज्योतिषी गणना के अनुसार सूर्यदेव के अश्लेषा नक्षत्र में होने से अच्छी बरसात होने की संभावना जताई गई है।

कामां में 24 एमएम बारिश
पिछले 3 दिनों से मानसून की बेरुखी के चलते लोग गर्मी से अच्छे खासे परेशान हो रहे थे रविवार की शाम करीब पांच बजे बारिश का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा रविवार को भी 24 एमएम बरसात से रामजी गेट स्थित बालिका विद्यालय के समीप पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैर में रविवार की शाम करीब 5 बजे से क्षेत्र में बारिश होने से कस्बे के निचले इलाकों में भी पानी भर गया। भुसावर में रविवार को दोपहर बाद अचानक कही हल्की बरसात हुई तो कुछ गांवों मे बूंदाबांदी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One and a half rain in Rupwas, one inch in Nadbai and Kaman
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top