शहर के भीतरी इलाके कबूतरों का चौक भिश्तियों का बास में रहने वाले एक युवक ने अपनी मां की बीमारी से आहत होकर फंदा लगाकर बीती रात खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह पिता जब नींद से जागे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले आगे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सदर बाजार थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि कबूतरों का चौक स्थित भिश्तियों का बास में रहने वाला 21 साल के मोहित सोनी पुत्र रामरतन सोनी ने घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में जाकर फंदा लगा जान दे दी। रविवार सुबह छह बजे उसके पिता जब नींद से जागे तो बेटा फंदे से झूलता हुआ मिला।

मोहित इंजीनियरिंग का छात्र था। थानाधिकारी ने बताया कि मोहित सोनी की मां कैंसर से पीड़ित है। ऐसे में पिछले दो माह से उनका अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी बहन मां के पास अस्पताल गई हुई थी और पिता ही उसके पास थे। मृतक के चाचा चंद्रप्रकाश सोनी की ओर से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top