प्रतापनगर थाना इलाके की कायलाना रोड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग व उनकी बेटी घायल हो गए, जबकि डेढ़ साल के दोहिते की मौत हो गई। बुजुर्ग अपनी बेटी के साथ दोहिते को टीका लगवाने जा रहे थे। ट्रक की टक्कर से तीनों उछलकर गिर पड़े।
प्रतापनगर थाने के एएसआई भारूराम ने बताया कि चांदपोल के बाहर जीनगरों का मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश पुत्र लक्ष्मणराम जीनगर ने रिपोर्ट देकर बताया कि शनिवार को वे अपनी बेटी तमन्ना के साथ डेढ़ साल के दोहिते कनिष्क को टीका लगवाने सेवन सेक्टर न्यू पाॅवर हाउस की तरफ जा रहे थे।
कायलाना रोड स्थित डऊकिया अस्पताल के सामने पीछे से इंडेन गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तमन्ना और दोहिता और वे उछलकर सड़क पर गिर पड़े। तीनों घायलों को एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां कनिष्क ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच कर ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं चालक अजमेर निवासी जगदीश को गिरफ्तार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें