राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा-पूंजला के सत्र 2020-21 के लिए कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के स्नातक प्रथम वर्ष के लिए 11 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश कर सकेंगे। प्राचार्य डॉ. उषा चौहान ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हुई थी। महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 10 ऐच्छिक विषय इतिहास, भूगोल, संस्कृत, रा. विज्ञान, समाज शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, लोक प्रशासन हैं।

वाणिज्य व विज्ञान संकाय में भी प्रवेश शुरू हैं। प्रवेश अधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि 10वीं-12वीं अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो लेकर ई-मित्र के जरिए प्रवेश ले सकते हैं। 11 अगस्त के बाद 3 दिनों तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 17 को पहली अंतरिम वरीयता सूची जारी की जाएगी। 29 अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top