देशभर में रेलवे कर्मचारियों ने रविवार को ‘रेल बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाया। निजीकरण का विरोध करते हुए जोधपुर में रेल कार्मिकों ने यूनियन मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया।

परिहार ने कहा कि निजीकरण मंजूर नहीं किया जाएगा। यदि निजीकरण हुआ तो यात्रियों को महंगे टिकट मिलेंगे वहीं युवा बेरोजगार हो जाएंगे। ठेकेदार अपनी कमाई के लिए यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करेंगे। मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने कहा ​कि केंद्र सरकार को निजीकरण की हठ छोड़कर रेलवे व देश के हित में सोचना चाहिए। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव अजय शर्मा व अध्यक्ष धर्मेश जोशी ने बताया कि एनएफआईआर के आह्वान पर पूरे मंडल में उनकी ब्रांचों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।


डीए फ्रीज की किस्त पुन: चालू करने, रिक्त पद भरने की मांग
इधर, अलारसा ने ऑनलाइन मीटिंग और प्रदर्शन किया। मंडल सचिव डीआर सैन व शाखा सचिव राजेंद्र सिंह सैल ने बताया कि सरकार के श्रमिक विरोधी व्यवहार से मजबूर होकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने अखिल भारतीय स्तर पर सभी श्रमिक हितैषी संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष का निर्णय लिया है। केंद्रीय सहायक महासचिव रामचंद्र चौधरी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करने, डीए फ्रीज की किस्त को पुन: चालू करने सहित अनेक मांगों को लेकर संघर्ष किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railway employees demonstrated against anti-labor policies
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top