दो दिन के लॉकडाउन मेंं यात्री भार नहीं मिलने से रोडवेज को 11 बसें निरस्त करनी पड़ी। जोधपुर आगार की तरफ से अनलॉक में 27 बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन की ओर से शनिवार व रविवार को लगाए लॉकडाउन में जोधपुर-जयपुर, जोधपुर-आबूरोड, जोधपुर-भोपालगढ़- जोधपुर-गुड़गाव, जोधपुर-कोटा के रास्ते चलने वाली 11 बसों को निरस्त किया गया।

सोमवार से रोडवेज की बसों को नियमित रूप से 27 रूट पर चलाया जाएगा। रोडवेज के प्रबंधक यातायात मुकनसिंह ने बताया कि सोमवार से बसों का संचालन पहले की तरह किया जाएगा। वहीं भदवासिया होलसेल मंडी तो पहले की तरह सुबह तक खुली रही। सुबह-सुबह होलसेल मार्केट भी लगा, लेकिन बाद में इसको बंद करवा दिया गया। इधर, पावटा मंडी शनिवार व रविवार को पूरी तरह से बंद रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top