कस्बे में बरसात होने के सिलसिले के साथ ही ग्राम पचायत की साफ सफाई की व्यवस्था की पोल खोल दी है। कस्बे में गली, मोहल्लों और सड़कों पर हर तरफ पसरे कीचड़ से वाहन चालक सहित राहगीर परेशान हो रहे हैं। गजनेर पैलेस से शेरखान तलाई सड़क, बाजार की मुख्य सड़क पर बरसाती पानी एकत्रित हो गया है जिससे एक तरफ जहां सड़के क्षतिग्रस्त होने से गड्ढे बन रहे है वहीं दूसरी तरफ वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा महिलाओ को परेशान होना पड़ रहा है। मुख्य बाजार से रैफरल हॉस्पिटल आने वाली लीक सड़क की साफ सफाई काफी समय से नहीं हुई है जिसके कारण नाला जाम हो गया है। झाड-झंखाड़ों की कटाई और छंगाई नहीं होने से कीकर सड़क तक फैल गए हैं। इसके बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष के स्वर उठने लगे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें