मंडी के निकटवर्ती ग्राम दामोलाई के लोगों ने शमशान भूमि तथा जलदाय विभाग की डिग्गियों की जमीन के गलत आंवटन किए जाने का विरोध किया। जिसके बाद मौके पर छत्तरगढ़ तहसीलदार कुलदीप सिंह पहुंच कर ग्रामीणों को सीमा ज्ञान करवाने का आश्वासन दिया तथा विवादित जमीन पर यथास्थिति रखने के निर्देश दिए 1 डीएलएसएम गांव के मुरबा नम्बर 93/09 की जमीन पर 35 वर्षों से दामोलाई तथा 465 आरडी गांव के लोगों की श्मशान स्थान बना हुआ।
इसी जमीन पर जलदाय विभाग की डिग्गियां, फिल्टर प्लांट, वाटर पम्प हाऊस तथा कई क्वार्टर भी बने हुए है। इसी जमीन पर मंडी के गांवों बिजली आपूर्ति के लिए बना 33 के वी ग्रिड सब स्टेशन बना हुआ है। ग्रामीणों ने गलत आंवटन का भारी विरोध किया तथा इसे तुरन्त प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।
छत्तरगढ़ तहसीलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर 1 डीएलएसएम गांव के मुरबा नम्बर 93/09 की जमीन का सीमा ज्ञान करवाया जाएगा जिसके बाद ही गाँव के शमशान स्थल, पानी की डिग्गियों तथा बिजली घर की जमीन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गांव की विवादित स्थल पर सुरजीत माचरा, अशोक कुमार, बृजलाल, रमजान खां, हनुमान सिंह, नोपाराम, निरुसिंह, तिलोका राम, देवाराम, जमना देवी, वीणा, सुमित्रा, कमलेश, सरोज, लीलावती, प्रेम सिल्लू, विक्रम सिंह डाबला, मुखराम जाखड़, वचन सिंह, रुघाराम, ओंकार,कानाराम, रोशन जगदीश कुम्हार, महावीर बेनीवाल, मनफूल झाझड़िया आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें