शिक्षक संघ रेसला की बैठक सोशल डिस्टेंस के साथ जिलाध्यक्ष नवाबसिंह धानौता, संभागीय अध्यक्ष देवकीनंदन देवा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला मुख्य संरक्षक दौलतराम चरोरा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रूपबास ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दिनेशचन्द राजावत को रूपवास ब्लाक अध्यक्ष, हीरालाल शर्मा को सभाध्यक्ष, राजेन्द्र शर्मा को संरक्षक, नवलसिंह को मंत्री, ललितेश को महिला मंत्री, महावीरसिंह को कोषाध्यक्ष, दीनदयाल शर्मा को संगठन मंत्री, प्रवेन्द्रसिंह को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवाबसिंह धानौता ने संगठन के विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान चलाने की बात कही और शत प्रतिशत सदस्यता अभियान का लक्ष्य रखा।

पूर्व जिला मंत्री डा. गजेंद्रसिंह गुर्जर जी ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करवाने व 18750 की कटौती को खत्म करने की मांग रखी। इस मौके पर किशनसिंह, विजयसिंह दनगस, अनिल शर्मा, चंद्रशेखर कुशवाह, रविंद्र कुमार, केपी सिंह, अशोक कुमार शर्मा, सुमित शर्मा, वीरेंद्र आदि मौजूद थे। संचालन जिला मंत्री राजेंद्रसिंह गुर्जर ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top