दिगम्बर जैन मंदिर के लिए प्रसिद्ध गांव सिरस के वाशिन्दों को 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित नया आयुर्वेदिक औषधालय भवन मिला है। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर ठेकेदार ने भवन आयुर्वेदिक औषधालय के प्रभारी डाॅ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को सौंप दिया। जिसका विभाग के सहायक निदेशक डाॅ संजीव तिवाडी ने अवलोकन भी किया।
आयुर्वेदिक औषधालय के प्रभारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि सिरस में राजकीय औषधालय बी श्रेणी का काफी समय से एक छोटे से हाॅलनुमा भवन में ही संचालित था।
जिसमें मरीजों की तादात अधिक हो जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ता था। विभाग से 15 लाख रुपए का बजट मिलने पर नए भवन का निर्माण कार्य करवाया गया। जो 1665 वर्गफीट में बनाया गया है। जिसका निर्माण कार्य करीब 8 माह में पूर्ण हुआ है। भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर ठेकेदार ने भवन उनके लिए सौंप दिया है।
इस औषधालय से आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग लाभान्वित होते हंै। भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने तथा विभाग को सौपंने के बाद आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ संजीव तिवाडी ने अवलोकन भी किया। इस अवसर पर रामसिंह शर्मा, बालचंद शर्मा, वेदप्रकाश, श्यामसिंह, विश्वप्रिय, हरगोविंद आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें