कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गुरुवार को ग्राम पंचायत भवनपुरा, डुमरिया, माडापुरा, मडौली, खानसूरजापुर, पुरा मालौनी, सज्जनवास, ढाना एवं रूपवास नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 से 16 में जन-जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें जनजागरूता रैली निकालकर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव करने का संदेश दिया। साथ ही संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी देकर शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत खानसूरजापुर, पुरा मालौनी में एसडीएम ललित मीणा, भवनपुरा, डुमरिया में तहसीलदार अल्का श्रीवास्तव, सज्जनवास, ढाना में विकास अधिकारी दिव्या राठौर, माडापुरा, कंजौली में उच्चैन नायब तहसीलदार जुगिता मीणा एवं रूपवास नगरपालिका के वार्ड 13-16 में ईओ गजेन्द्रसिंह ने कोरोना जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
बयाना। गांव पालीडांग के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय तथा दहगांव स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को कोरोना जागरूकता अभियान के तहत शिविर लगाए गए। शिविरों में तहसीलदार जीपी बंसल, सीबीर्इअाे कप्तान सिंह , प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता व मानसिंह आदि ने ग्रामीणों को कोरोना गाइडलाइन की पालना की शपथ दिलाते हुए मास्क, सोशल डिस्टेंस व साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी उत्तम शुक्ला, गोविंद सिंह ने कोरोना से बचाव व उसके लक्षणों के बारे में जानकारी दी। इस माैके पर हीरालाल तिवारी, राकेश गाेयल, श्यामसुंदरआदि मौजूद रहे।
सीकरी। गांव डाबक में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को कोरोना से लड़ने के लिए शपथ दिलाई गई। नायब तहसीलदार प्रकाश मीणा ने शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी को जागरूक रहकर कोरोना महामारी को भगाना है। कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से अब यह बीमारी ग्रामीण क्षेत्रो में भी पांव पसार रही है।लेकिन यदि किसी को कोरोना संबंधी कोई लक्षण दिखे तो वह तुरंत अपनी जांच करवाये। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने की जरूरत नही है। बल्कि समय रहते उपचार लेने से इससे आसानी से जीता जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है सभी चिकित्साकर्मियों का सहयोग व सम्मान करें। कार्यक्रम को डॉ विकास शर्मा ने भी सबोधित किया।
नदबई उपखंड क्षेत्र में जगह-जगह प्रशासनिक अधिकारियों के सानिध्य में कोरोना वायरस का शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करते हुए पौधों का रोपण किया। उपखण्ड अधिकारी हेमराज गुर्जर द्वारा राउमावि कबई में पौधरोपण किया एवं भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किया गया तथा ग्राम पंचायत कबई में कोरोना से बचाव हेतु प्रधानाचार्य को टीम गठित कर ग्राम पंचायत में जागरूकता अभियान चलाने के लिए आदेशित किया गया।
छौंकरवाडा। विद्यालयों में जागरूकता अभियान कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान घनश्याम सिंह ने बताया की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर में कोविड-19 के चलते जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें