जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने अलग-अलग स्थानाें पर कार्रवाई करते हुए निजी खातेदारी जमीनाें पर बसाई जा रही अवैध काॅलाेनियाें का प्रयास विफल किया। जोन-14 क्षेत्र में ग्राम बीलवा के पास करीब 3 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने, ग्राम मथुरावाला खसरा नं. 282 में करीब 1 बीघा निजी खातेदारी भूमि अवैध कॉलोनी बसाने और जोन-8 क्षेत्र में गोविंदपुरा त्रिवेणी एन्क्लेव में खसरा नं. 786, 787, 788 में करीब 5 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कालोनी बसाने के प्रयास किया जा रहा है।

उप नियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम ने बताया कि जोन-14 क्षेत्र में ग्राम बीलवा के पास बिना जेडीए की अनुमति एवं स्वीकृति के डाली गई सडक, की गई पत्थरगडी को जोन-14 के तहसीलदार, पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते ने प्रयास विफल किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top