अखंड भारत संकल्प अभियान के तहत हिन्दू जागरण मंच की ओर से गांव महलौनी में युवाओं के साथ संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री गोपाल सिंह राजावत व तहसील संरक्षक प्रदीप आर्य ने कहा कि राष्ट्रघाती ताकतें देश को तोडऩे का काम कर रही हैं। हिन्दुओं को कभी लालच व कभी भय दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किया जा रहा है।
लव जिहाद भी इसी का रुप है।
ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने देश व धर्म को बचाने के लिए आगे आएं तथा राष्ट्रविरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जबाव दें तथा देश को टूटने नहीं दें। देश के नवनिर्माण में सहयोग देकर पहले की तरह ही अखंड भारत की संकल्पना को साकार करना होगा। इस अवसर पर देवीसिंह प्रजापत, भाना धाकड, रोहिताश, मनोज, रामसिंह, रामनरेश, रामेन्द्र, ओमवीर, टीटू, गुडडू मीना, नरेन्द्र सिंह आदि ने भी विचार रखे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें