चित्ताैड़गढ़ से बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या काेराेना पॉजिटिव आए है। उनके पॉजिटिव आने से विधानसभा सदस्यों की चिंताएं बढ़ गई है। खासकर उन बीजेपी विधायकों की जिन्होंने 24 अगस्त काे सदन के अंदर उनके साथ पास बैठकर धरना दिया था और प्रदर्शन किया था। साथ ही चिंताएं उन सुरक्षाकर्मियों की भी बढ़ी है, जिनके साथ उन्होंने जाेर आजमाईश और धक्का - मुक्की की थी।

विधानसभा 24 अगस्त काे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी। उस दिन बीजेपी ने राजेंद्र राठाैड़ काे सदन से निकालने के लिए विरोध में एकजुट हाेकर धरना - प्रदर्शन किया था और सभी बीजेपी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष वैल में पास-पास बैठे थे।

.
विधायक विश्वेंद्र सिंह भी 24 अगस्त काे सदन में ही रहे थे। उधर चंद्रभान सिंह आक्या के पॉजिटिव आने से चिंताएं और बढ़ गई है। चंद्रभान सिंह आक्या ने ट्वीट करके खुद के पॉजिटिव हाेने की जानकारी दी है साथ ही कहा है कि उनके संपर्क में आने वाले लाेग खुद की जांच कराएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Concerns have increased for MLA Chandrabhan Carena positive, BJP members and security personnel
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top