बोम्बे मोटर स्थित एक बाइक शोरूम से चोरों ने नकदी, मोबाइल व गोल्ड काॅइन चुरा लिया। शोरूम मालिक ने प्रतापनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर रेजिडेंसी रोड निवासी चिमन जगवानी पुत्र दौलतराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनकी बोम्बे स्कूटर एंड मोटरसाइकिल प्रा लि. के नाम से बोम्बे मोटर्स चौराहे पर सुजुकी का शोरूम है। 6 अगस्त की रात को शोरूम पर ताले लगाकर घर गए थे। अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे शोरूम खोला तब सारा सामान बिखरा पड़ा था। यहां से 10,570 रुपए, 30 ग्राम गोल्ड काॅइन व एमआई का एक फोन चोर चुरा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top