शहर में चार थानों में बाइक चोरी के मामले दर्ज हुए। रातानाडा पुलिस ने बताया कि ज्योति नगर चांदणा भाखर निवासी महेंद्रसिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि रातानाडा क्षेत्र में स्थित रुद्राक्ष रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि भदवासिया अस्पताल के पीछे मदेरणा कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश जाखड़ ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह सोहनलाल मणिहार बालिका विद्यालय के पास आया था, जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।
वहीं भीलवाड़ा के जहाजपुर निवासी राजेंद्रसिंह पुत्र शिवजीसिंह मीणा ने सरदारपुरा पुलिस को बताया कि चौथी बी रोड सरदारपुरा क्षेत्र में खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई।इधर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में बाबू राजेंद्र मार्ग मसूरिया निवासी गितेश पुत्र तेजप्रकाश प्रजापत ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक अशोक उद्यान के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें