दो थाना इलाकों में शुक्रवार को दो जनों ने अपनी जान दे दी। झंवर थाना इलाके के मदा बापू की ढाणी निवासी रूपाराम (29) पुत्र जोगाराम पटेल ने ट्रेन के आगे कूद जान दी। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने बताया कि रूपाराम का शव लूणी इलाके के हनुमंत रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मिला।
वहां उसकी स्कूटी भी खड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया। रूपाराम रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही गुजरात से गांव आया था। वह वहां रेडिमेड गारमेंट की दुकान पर काम करता था। आत्महत्या से पहले उसने अपने सभी रिश्तेदारों से फोन पर बात भी की थी। वह शादीशुदा था।
वहीं सूरसागर थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि चांदपोल निवासी राजू (40) पुत्र गोकुल प्रसाद सैन का शव किला रोड स्थित बावड़ी में मिला। मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह नशे का भी आदी था। पुलिस को संदेह है कि नशे की हालत में वह बावड़ी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें