काेराेना के बढ़ते मामलाें काे थामने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए 2 दिन के लाॅकडाउन के पहले दिन सुबह सड़काें पर भीड़ रही। हालांकि बाजार बंद रहे। इस दाैरान सब्जीमंडी खुली ताे वहां भीड़ उमड़ी। सरकारी ऑफिस खुले रहे ताे वहां भी भीड़ रही। हालांकि पुलिस ने सख्ती शुरू की और चालान बनाना शुरू किया तब जाकर लाेगाें ने घराें से निकलना बंद किया। इस दाैरान कलेक्ट्रेट परिसर में चाय व जेराेक्स की दुकान खुली रहीं, वहीं गलियाें में लाेगाें ने किराने की दुकानें खुली रहीं।
मुख्य राेड पर दिनभर चलता रहा ट्रैफिक : शहर के सभी मुख्य मार्गाें स्टेशन से एराेड्रम सर्किल, सीएडी से केशवपुरा व किशाेरपुरा, तलवंडी से काॅमर्स काॅलेज राेड, बैराज राेड पर दिनभर ट्रैफिक चलता रहा। किशाेरपुरा में पुलिस ने दाेपहर बाद चालान बनाना शुरू किए तब जाकर आवाजाही बंद हुई।

नहीं चले नगरीय परिवहन के साधन, यात्री पैदल गए : लाॅकडाउन के दाैरान नगरीय परिवहन के साधन ऑटाेरिक्शा, मिनीबस, मिनीडाेर आदि भी नहीं चले। ऐसे में बसाें से आने वाले यात्रियाें काे घर पहुंचने के लिए काेई साधन नहीं मिला। कुछ लाेगाें ने फाेन करके अपने परिवारजनांे काे बुला लिया, बाकी लाेग पैदल ही अपने घर गए।
मंडी में लगी रही भीड़ : सब्जीमंडी में लाेगाें की काफी भीड़ रखी रही, जबकि लाॅकडाउन के आदेशाें में स्पष्ट था कि मंडी में केवल थाेक विक्रेता अाैर थाेक खरीदार ही आएंगे। फुटकर वालाें के अाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके विपरित मंडी में काफी भीड़ लगी रही।
कलेक्ट्रेट में खुली रही दुकानें : लाॅकडाउन का जहां से आदेश जारी हुआ, उसी कलेक्ट्रेट में चाय व जेराेक्स की दुकानें खुली रहीं। वहां अाने वाले अाम लाेगाें के साथ-साथ कलेक्ट्रेट के कर्मचारी अाैर पुलिसकर्मी भी वहां चाय पीते रहे।

लॉकडाउन ताेड़ने वाले 720 लोगों का चालान

शहर में बेवजह घूम रहे लोगों के ख़िलाफ़ मंगलवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई। शहर के 18 थानों ने रात 8 बजे तक 720 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। इसमें बिना मास्क के घूम रहे लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, मोटर व्हीकल एक्ट की पालना नहीं करने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने शहर में बिना मास्क के घूमते हुए 76 लोगों पर और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले 142 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुल 218 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान बनाए हैं। इसके अलावा 254 लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट में चालान बनाए हैं। वहीं, बिना हेलमेट घूम रहे 207 लोगों के खिलाफ व बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले तीन लोगों के खिलाफ चालान बनाए हैं। वहीं, पुलिस ने 38 वाहन जब्त किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People will come out on the streets in the morning, only after strict police action
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top