यूआईटी में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे अधीक्षण अभियंता अनिल कछावा को जलदाय विभाग ने एपीओ कर दिया। उन्हें उनके मूल विभाग जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय जयपुर में उपस्थिति देने को कहा है। इसके आदेश शासन उप सचिव राजेश शेखर की ओर से जारी किए गए हैं।
एसई कछावा पर जलदाय विभाग में कई आराेप लगे थे। उनके बाद उन्हें यूआईटी में शहर में 24 घंटे पानी देने की याेजनाएं पूरी करने के लिए लगाया गया था। इस कार्य काे भी वे अभी तक लागू नहीं करवा पाए थे। बताया जा रहा है कि इसी वजह से ये कार्रवाई की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें