श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने गुरुवार को जयपुर कृषि आयुक्तालय में कृषि आयुक्त से मुलाकात की। क्षेत्र के कृषकों की समस्या से अवगत करवाया। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में टिड्डियों के प्रजनन के बाद उत्पन्न फाके पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने की मांग की। विधायक महिया ने कृषि आयुक्त को बताया कि कृषि विभाग की टीम के पास संसाधनों की पूरी उपलब्धता नहीं है।

स्थानीय स्तर पर किसान अपने ट्रैक्टरों से कृषि विभाग की टीम के साथ फाके पर दवा का छिड़काव कर रहे हैं। कृषि विभाग को अतिरिक्त ट्रैक्टर उपलब्ध करवाने व फाका नियंत्रण के लिए अपने ट्रैक्टरों से दवा का छिड़काव करने वाले किसानों को ट्रैक्टरों का किराया शीघ्रता-शीघ्र देने की मांग की। इसके अलावा एक खेत में दो हैक्टेयर कीटनाशक देने की मात्रा को बढ़ाकर पांच हैक्टेयर करने की मांग की। कृषि आयुक्त ने किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top