कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने प्राइवेट कॉलेजों को फीस वसूली में छूट देने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि प्राइवेट कॉलेज स्टूडेंट्स से फीस वसूली में सख्ती बरत रहे हैं। समय पर फीस जमा नहीं कराने पर लेट फीस भी वसूली जा रही है।

कई ऐसे मदाें में भी फीस मांगी जा रही है जिनका स्टूडेंट्स उपयोग नहीं कर रहे हैं। निदेशालय ने कहा है कि काेराेना के कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हाेने से लोगों की इनकम पर बुरा असर पड़ा है। इस वजह से सेशन 2020-21 के लिए फीस वसूली में राहत बरतें।
निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि काॅलेज चार किस्तों में फीस वसूलें और किसी भी हालत में विलंब शुल्क नहीं वसूला जाए। हॉस्टल तथा परिवहन सुविधाएं बंद हैं। ऐसी स्थिति में जिन सुविधाओं का उपयोग स्टूडेंट्स नहीं कर पा रहे हैं उनकी फीस नहीं ली जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top