राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नवीन जैन ने राेडवेज के प्रबंधक (यातायात), यातायात निरीक्षक एवं सहायक यातायात निरीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। इसमें राेडवेज ने दिया इनकम बढ़ाने पर जाेर दिया। सीएमडी ने सभी डिपाे के इंचार्ज काे हर महीने का चैकिंग प्राेग्राम बनाकर भेजने की हिदायत दी।

सीएमडी ने प्रबंधक (यातायात), यातायात निरीक्षक एवं सहायक यातायात निरीक्षकों से कहा कि यातायात मैन्युअल के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। यातायात मैन्युअल में नए मार्गाें पर बस संचालन, वर्तमान मार्गाें पर यात्री भार की उपलब्धता, समय सारिणी निर्धारण के साथ ही मार्गवार व परिचक्रवार, परिचालकवार, आय का नियमित विश्लेषण करते हुए अधिकतम आय लाने वाले परिचालकों काे अच्छे मार्गाें पर ड्यूटी लगाने व बुकिंग घरों की आय का प्रतिमाह विश्लेषण कर आवश्यक सुधार किया जाना चाहिए।

ये सब नहीं हाे रहा है। अब से यातायात मैन्युअल के अनुरूप कार्य करेंगे, ताकि निगम के राजस्व में वृद्धि हो सके। उन्हाेंने चैकिंग के दौरान छः माह में एक भी बिना टिकिट यात्रा प्रकरण नहीं पकड़ने वाले प्रबंधक (यातायात), यातायात निरीक्षक एवं सहायक यातायात निरीक्षकों को चेतावनी देते हुए कार्यकारी निदेशक (यातायात) को अनुशासनात्मक कार्यवाही करन की बात कही। साथ ही कहा कि हर महीने रोडवेज बसों के निरीक्षण का छः दिवसीय इंटरजाेन कार्यक्रम मुख्यालय से दिया जाएगा।

चैकिंग के दौरान चालक-परिचालकों द्वारा अवैद्य पार्सल ले जाने की जांच आवश्यक रूप से की जाए। निरीक्षण के दौरान परिचालक व निरीक्षकों के बीच झगड़े होने की समस्या को देखते हुए जल्द ही बिना टिकिट यात्रा प्रकरण में चैकिंग कर्मियों के बॉडी पर कैमरा लगाने के लिए मुख्यालय के यातायात विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था करने के लिए कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top